February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राज ठाकरे ने उद्धव को दिया झटका, कल्याण-डोंबिवली में एकनाथ शिंदे की पार्टी को दिया समर्थन, शिवसेना (यूबीटी) की सख्त प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के परिणामों के बाद एक नया राजनीतिक गठबंधन सामने आया है जिसको जिसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) में राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने उद्धव ठाकरे को झटका देते हुए कट्टर प्रतिद्वंद्वी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। राज और उद्धव की पार्टियां हालांकि चुनाव साथ मिलकर लड़ीं थीं मगर चुनाव परिणाम के बाद एमएनएस ने खेल कर दिया।

वहीं इस पूरे मामले में शिवसेना (यूबीटी) ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उद्धव ठाकरे की पार्टी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, हमें जानकारी मिली है कि कल्याण-डोंबिवली के कुछ पार्षद हमारे खिलाफ जा रहे हैं। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। एक संवैधानिक पार्टी के तौर जो भी प्रक्रिया होती है उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जो हमारे साथ चुनकर आए हैं अगर वो हमारे साथ नहीं रहे तो हम आत्मनिर्भर हैं कि हमें उन्हें कैसे सजा देनी है।

गौरतलब है कि कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में कुल 31 वार्ड और यहां पार्षद 122 हैं। यहां शिंदे गुट की शिवसेना के 53 और सहयोगी बीजेपी के 50 पार्षद जीते हैं। बहुमत के लिए कुल 62 सीटों के आंकड़े से बीजेपी और शिवसेना गठबंधन काफी आगे है, दोनों के मिलाकर कुल 103 पार्षद हैं। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के 11, राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के 5, कांग्रेस के 2 और एनसीपी शरद पवार गुट का 1 पार्षद चुनाव जीता है। ऐसे में चर्चा इस बात की है कि बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए राज ठाकरे की एमएनएस ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना से हाथ मिलाया है। हालांकि इस मामले में अभी तक शिंदे गुट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *