June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लगातार 15वें दिन नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज शुक्रावार, 19 नवंबर के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी कर दी है। तेल कंपनियों की ओर से आज लगातार 15वां दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया गया है। भले ही बीते कुछ समय से घरेलु बाजार में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई कमी देखने को नहीं मिली हो लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सुस्ती का दौर जारी है। कच्चे तेल के ताजा दाम 80 डॉलर प्रति बैरल पर बने हुए हैं। जानकारों की मानें तो कच्चे तेल की मांग स्थिर है लेकिन सप्लाई में बढ़ोतरी को देखने मिल रही है लिहाजा, तेल की कीमतों पर काफी दबाव है।

 पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43

 

हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल  की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *