April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ईरान की सेना किसी भी हालात के लिए तैयार, अमेरिकी हमले की आशंका के बीच खामेनेई के प्रतिनिधि का पलटवार

नई दिल्ली। अमेरिका के हमले की आशंका के बीच ईरान ने पलटवार करते हुए दो टूक जवाब दिया है। ईरान का कहना है कि हमारी सेना किसी भी हालात के लिए तैयार। सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने ट्रंप की ओर से बार बार दी जा रही धमकी पर कहा कि तेहरान पर किसी भी तरह के हमले को युद्ध माना जाएगा और इसका कठोर जवाब दिया जाएगा। इस बार हम जवाब देने के लिए अपने पास मौजूद हर संसाधन का इस्तेमाल करेंगे। इसी के साथ ईरान ने परमाणु हथियारों को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

खामेनेई के प्रतिनिधि ने अपने एक इंटरव्यू में यह दावा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता क्यों कि इस्लाम में इसे हराम बताया गया है। ईरान पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को उन्होंने दोहरा मापदंड करार दिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां हमारे परमाणु प्रतिष्ठानों की कड़ी निगरानी रखी जाती है तो वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जिनको पूरी छूट है और उनको किसी प्रकार की जांच से गुजरना नहीं पड़ता है। परमाणु शक्तियों से संपन्न कुछ देश ऐसे भी हैं जो इनका इस्तेमाल करते हैं और उनके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाता है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी सैन्य दबाव में रहने वाले देश के सामने यह मजबूरी है कि वो अपनी रक्षा के लिए हर विकल्प तैयार रखे।

आपको बता दें अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की संभावना बढ़ती जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए सैन्य गतिविधि भी शुरू कर दी है। अमेरिका के F-15E स्ट्राइक ईगर फाइटर जेट्स पहले से ही पश्चिम एशिया में तैनात हैं। इसके अलावा THAAD और Patriot जैसे एडिशनल एंटी-मिसाइल सिस्टम को भी तैनात किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका का एक एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर अरब सागर या फारस की खाड़ी के इलाके में दाखिल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *