February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सामने आई अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की वजह, करियर के पीक पर लेने जा रहे बड़ा रिस्क !

नई दिल्ली। फेमस सिंगर और पद्मश्री विजेता अरिजीत सिंह ने बीती शाम एक अनाउंसमेंट कर के सबको चौंका कर रख दिया। दरअसल, अरिजीत ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की कि अब वो प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हो रहे हैं और अब वो फिल्मों में गाने नहीं गाएंगे। ये सुनते ही अरिजीत के फैंस बेहद आहत हो गए हैं। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर करियर के पीक पर आकर अरिजीत ने फिल्मों में गाना क्यों छोड़ा? ऐसे में अब इस सब पर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, चलिए बताते हैं विस्तार से।

अरिजीत सिंह के फिल्मों में सिंगिंग को छोड़ने को लेकर अब विश्वश्त सूत्रों के हवाले से एक खबर निकलकर सामने आई है जिसमें ये दावा किया गया है कि अरिजीत अब फिल्म मेकिंग में अपना हाथ आजमाने वाले हैं। सूत्रों की माने तो अरिजीत की फिल्ममेकिंग को लेकर काफी गहरी समझ है और सिंगर फिल्ममेकिंग को लेकर काफी जुनूनी भी रहे हैं।

इस सूत्र की माने तो अरिजीत सिंह एक निर्देशक के रूप में अपनी पहली हिन्दी फ़िल्म पर काम शुरू कर चुके हैं। यह एक जंगल एडवेंचर फ़िल्म होगी और इसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िलहाल इस फ़िल्म की शूटिंग शांति निकेतन में चल रही है। इस फ़िल्म को अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कोयल सिंह ने साझा रूप से लिखा है।

बता दें कि अरिजीत सिंह ने 18 साल की उम्र में साल 2005 में सिंगिंग रिएलिटी शो ‘फ़ेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया। इस शो के जज शायर और गीतकार जावेद अख़्तर, संगीतकार शंकर महादेवन और गायक केके थे। अरिजीत के शो से बाहर होने पर जज जावेद अख़्तर ने उनको हौसला बंधाते हुए कहा था, “ये तुम्हारा कम, शो का ज़्यादा नुकसान है।” उनको बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला साल 2011 में रिलीज़ हुई इमरान हाशमी स्टारर और मोहित सूरी निर्देशित फ़िल्म मर्डर 2 के गाने ‘फ़िर मोहब्बत’ से जो एक बहुत बड़ा हिट साबित हुआ था। इस गाने की सफलता के बाद अरिजीत सिंह के पास कई ऑफ़र आने लगे साल 2013 में आई ‘आशिकी 2’ के गाने ‘तुम ही हो’ ने अरिजीत को इंडस्ट्री के टॉप गायकों की कतार में ला खड़ा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *