चमकीला के बाद एक बार फिर इम्तियाज अली की फ़िल्म में नज़र आयेंगे दिलजीत दोसांझ, फ़िल्म की रिलीज डेट आई सामने
नई दिल्ली। इम्तियाज अली बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर हैं जिन्होंने रॉकस्टार, तमाशा, लैला मजनू और चमकीला जैसी बेहतरीन फ़िल्में बनाई हैं। इम्तियाज़ अली के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म “चमकीला” साल 2024 में रिलीज हुई थी। अब दो साल बाद इम्तियाज़ अली एक बार फिर अपनी नई फ़िल्म लेकर आ रहे हैं जिसकी घोषणा भी उन्होंने कर दी है।
बॉलीवुड फ़िल्ममेकर इम्तियाज अली ने चमकीला के रिलीज के दो साल बाद अब अपनी अगली फ़िल्म की घोषणा कर दी है। इम्तियाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया की उनकी अगली चार्मिंग लव स्टोरी 12 जून 2026 को रिलीज होगी। डायरेक्टर ने पोस्ट से क्लियर कर दिया कि उनकी ये फ़िल्म भी एक लव स्टोरी होगी। बता दें इससे पहले इम्तियाज़ जनता के सामने तमाशा, रॉकस्टार और लैला मजनू जैसी लव स्टोरीज परोस चुके हैं जिसे जनता ने खूब प्यार भी दिया।
इम्तियाज अली की इस नई फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शर्वरी और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में होंगे। बता दें दिलजीत ने इससे पहले इम्तियाज़ के साथ चमकीला में काम किया था।
इस फ़िल्म के डायरेक्टर जहाँ इम्तियाज़ अली हैं वहीं फ़िल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है और फ़िल्म के गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। हालांकि फ़िल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।
