टेम्पू के ड्राइवर गाने का पार्ट 2 लेकर हाजिर हैं खेसारी लाल यादव, होली से पहले जमा डाला रंग
नई दिल्ली। भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की यूपी-बिहार में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती है। खेसारी लाल यादव की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर का कोई भी गाना हो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सेंसेशन भी कहा जाता है। ऐसे में खेसारी लाल यादव जल्द ही एक बार फिर गर्दा मचाने वाला गाना लेकर आये हैं, चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से।
खेसारी लाल यादव के बैक टू बैक एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं जैसा कि आप जानते हैं अब होली का त्यौहार आने वाला है। इस बार होली का त्यौहार 4 मार्च को मनाया जायेगा। ऐसे में हर तरफ फगुआ का नशा चढ़ने लगा है और इस नशे में चार चांद लगाने के लिए भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अपना एक और होली स्पेशल गाना लेकर आ गए हैं। इस गाने का नाम ”टेम्पू के ड्राइवर 2” है।
इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स कृष्ण बेदर्दी ने लिखे हैं जबकि गाने का म्यूजिक विकास यादव ने दिया है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ मुस्कान जैसवाल नजर आ रही हैं। गाने को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
बता दें कि अभी हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक और होली स्पेशल गाना रिलीज किया गया है। इस गाने का नाम ”होली परल बा 4 के” है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं जबकि गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ शिवानी गुप्ता नजर आ रही हैं। गाने को वेस्ट भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
