February 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बस्ती से 4 दिन से लापता दारोगा का शव अयोध्या की सरयू नदी में मिला, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से चार दिन पहले अचानक लापता हुए दरोगा अजय गौड़ का शव अयोध्या में सरयू नदी में मिला है। एसआई अजय गौड़ परसरामपुर थाने में तैनात थे और 5 फरवरी को गुमशुदा हो गए थे। उनकी कार लावारिस हालत में बस्ती के अमहट घाट चौकी के पास कुआनो नदी के किनारे खड़ी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में सर्च अभियान चलवाया मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। आज सुबह अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तिहुरा माझा में सरयू नदी में उनका शव बरामद किया गया है।

शव की शिनाख्त होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं मृतक दरोगा के परिजन इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान बस्ती मुख्यालय में दरोगा की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी, ऐसे में अब सवाल यह है कि अगर दारोगा मुख्यालय तक सुरक्षित थे और उनकी कार कुआनो नदी (बस्ती) के किनारे मिली, तो वो अयोध्या में सरयू नदी तक कैसे पहुंचे? क्या उनको वहां ले जाया गया या वो खुद वहां तक पहुंचे थे। फिलहाल इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने दारोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह तय हो सकेगा कि दरोगा की मौत पानी में डूबने से हुई या उनकी मृत्यु की वजह कुछ और है। मृतक के परिजनों का उनके साथ कुछ अनहोनी का दावा कर रहे हैं। इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ सर्विलांस की मदद भी रही है। एक एक कड़ी को आपस में जोड़कर दरोगा अजय गौड़ की मौत की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed