February 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मथुरा में पति-पत्नी ने तीन नाबालिग बच्चों को जहर देकर खुद भी आत्महत्या की, रसोई की दीवार पर लिखा…

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में दर्दनाक घटना हुई है। मथुरा के महावन थाना इलाके के खप्परपुर गांव में दंपति ने दो बेटियों और एक बेटे को जहर देकर खुद भी जान दे दी। पड़ोसियों की सूचना पर मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। वहां घर के भीतर पांच लोगों के शव पड़े थे। पुलिस को 35 साल के मनीष, 32 साल की उनकी पत्नी सीमा, पांच साल की बेटी हनी, चार साल की बेटी प्रियांशी और दो साल के बेटे पंकज के शव मिले। जानकारी के मुताबिक बच्चों को दूध में जहर मिलाकर दिया गया। जिसके बाद मनीष और उनकी पत्नी ने भी जहर मिला दूध पी लिया।

मथुरा पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह देर तक जब घर के लोग बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को इत्तला की गई। मनीष का परिवार जिस घर में रहता था, उसकी रसोई की दीवार पर लिखा मिला कि वे आत्महत्या कर रहे हैं। मनीष के घर के पास उनके दो भाई भी रहते हैं। मनीष के पिता का निधन कुछ दिन पहले हुआ था। मनीष पेशे से किसान थे। उनकी शादी आठ साल पहले मड़नई सादाबाद में हुई थी। परिवार के सभी सदस्यों की आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है। मनीष के दोनों भाइयों और पड़ोसियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

मथुरा में हुई इस सामूहिक आत्महत्या की दर्दनाक घटना से पहले भी देश में कई मामले हो चुके हैं। ज्यादातर मामलों में कर्ज न चुकाने की बात सामने आती रही है। हालांकि, मथुरा की सामूहिक आत्महत्या के मामले में कर्ज लेने की कोई बात सामने न आने के कारण अभी तरह-तरह के कयास लग रहे हैं। हालांकि, इतना तय है कि मनीष और उनकी पत्नी किसी कारण से बहुत परेशान थे। परिवार इतना परेशान था कि छोटे बच्चों को भी जहर देकर उनको मौत की नींद सुला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed