अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा का एनर्जेटिक डांस थिरकने पर कर देगा मजबूर, होली से पहले एक्टर्स ने जमाये मस्ती के रंग
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क्वीन कहा जाता है। अक्षरा की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा को 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में अक्षरा भी फ़ैन्स के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की डिटेल शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने एक और म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया है, चलिए जानते हैं क्या है इस गाने में खास।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपना नया म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया है। जैसा कि आप जानते हैं। होली का त्यौहार आने वाला है 4 मार्च को पूरे देश में होली मनाई जायेगी। ऐसे में अक्षरा सिंह पर भी होली का खुमार चढ़ चुका है। एक्ट्रेस ने अपना होली स्पेशल गाना रिलीज कर दिया है। अक्षरा सिंह के इस गाने का नाम ”होली पे चली गोली” है।
इस गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ बॉलीवुड एक्टर फुकरा फेम वरुण शर्मा नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में अक्षरा और वरुण की केमिस्ट्री गर्दा मचा रही है। अक्षरा और वरुण का एनर्जेटिक डांस देखकर आप भी थिरकने को मजबूर हो जायेंगे। गाने के वीडियो को BLive Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा के इस नए गाने ”होली पे चले गोली” को अभि दत्त, दीपाली साठे और विक्रम मॉन्ट्रोज़ ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स अज़ीम शिराजी ने लिखे हैं। बता दें इस गाने को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना हाल ही में रिलीज किया गया था। इस गाने का नाम ”बलम जी हॉट लागेला” है। इस गाने को जनता का बेहद प्यार मिल रहा है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। इस गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह का स्वैग देखते ही बन रहा है।
