February 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई शादी

नई दिल्ली। फिल्म जगत की मोस्ट अवेटेड शादियों में से एक एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा की आज फाइनली शादी हो गई है। रश्मिका और विजय काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि इन्होने कभी अपने रिश्ते को सार्वजानिक नहीं किया। अंग्रेजी में एक कहावत है ”कीप इट प्राइवेट, अनटिल इट्स परमानेंट” और अब फाइनली रश्मिका और विजय सात जन्मों के लिए एकदूसरे के हो गए हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज यानी कि 26 फरवरी को तेलगु रीती-रिवाजों से शादी की। इनदोनों की शादी उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बने आईटीसी मोमेंटोस में हुई है। शादी के फंक्शन 24 फरवरी से शुरू हुए थे। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को VIROSH नाम दिया।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अक्टूबर 2025 में बहुत ही सादगी के साथ सगाई की थी। हालांकि उन्होंने ऑफिशियली इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन अक्सर उन्हें सगाई की अंगूठी पहने देखा जाता है।

खबरों के मुताबिक, विजय की विरासत का सम्मान करते हुए आंध्र (तेलुगु) रीति-रिवाजों के अनुसार सुबह 10:10 बजे शादी की रस्में संपन्न हुईं। समारोह पारंपरिक था, पारिवारिक मूल्यों पर आधारित था और इसे पूरी तरह से निजी रखा गया था। गीता गोविंदम से लेकर अब तक इस कपल की कहानी का हिस्सा बनने वाले लोगों के लिए भी ये बेहद ख़ुशी का मौका है। पर्दे पर रोमांस से लेकर असल जिंदगी में हमसफर बनने तक इस जोड़े ने अब एक नए अध्याय में कदम रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *