March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली से सटे गाजियाबाद से पांच संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा, आतंकी गतिविधि में शामिल होने का शक

नई दिल्ली। दिल्ली में 10 नवंबर 2025 की शाम लाल किले के पास कार बम धमाके के बाद पूरे देश में पुलिस चौकसी बरत रही है। दैनिक जागरण अखबार के मुताबिक दिल्ली से सटे गाजियाबाद में यूपी पुलिस और खुफिया एजेंसी ने पांच संदिग्धों को पकड़ा है। इन सभी पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का शक है। जानकारी के मुताबिक खुफिया विभाग से सूचना मिलने पर पुलिस ने गाजियाबाद के नाहल गांव में छापा मारा। जहां से संदिग्धों को पकड़ा गया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अखबार की खबर के मुताबिक गाजियाबाद के नाहल गांव से पकड़े गए लोगों से पूछताछ और सबूतों के आधार पर अगर उनके किसी आतंकी संगठन से रिश्ते मिले, तो सभी पर यूएपीए कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक सभी से हुई बरामदगी की जानकारी पुलिस ने नहीं दी थी। दिल्ली से गाजियाबाद बिल्कुल सटा हुआ है। इस वजह से यूपी पुलिस और खुफिया विभाग की इस जिले पर पैनी नजर रहती है। गाजियाबाद पश्चिमी यूपी का जिला है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पहले भी यूपीएटीएस ने कार्रवाई कर कई आतंकी गिरफ्तार किए थे।

दिल्ली के लाल किले के करीब बीते साल हुए कार बम धमाके की तारीख को सुबह ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर छापा मारा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यहां से दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार डॉक्टरों में यूपी की राजधानी लखनऊ की शाहीन सईद भी है। शाहीन सईद के भाई को भी दिल्ली पुलिस ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। फिलहाल आरोपी आतंकियों के मॉड्यूल के सदस्य जेल में हैं। जबकि, कार बम धमाके में आरोपी डॉक्टर जुबैर की भी मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *