वैश्य समाज की महिलाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान
नरेंद्र बंसल –
मेरठ। चैत्र कृष्ण नवमी, गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन (महिला विंग) के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्र सेविका समिति की वंदनीय प्रमुख संचालिका मा. शांतक्का जी की सहज वार्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र उत्थान में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर वंदनीय प्रमुख संचालिका शांतक्का जी ने महिलाओं के सशक्त योगदान की आवश्यकता पर प्रबोधन देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज की महिलाओं से राष्ट्र कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कमल ढींगरा ने किया। वहीं मेरठ की प्रांत कार्यवाहिका श्रीमती सुकंज बाला अग्रवाल ने वैश्य समाज की बहनों के बीच राष्ट्र सेविका समिति का परिचय देते हुए उन्हें संगठन से जुड़कर राष्ट्र कार्य में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारिका शशि जी, लखनऊ से अलका जी, गाजियाबाद से जीएसटी आयुक्त निवेदिता भट्टाचार्य, मेरठ से ममता सिंघल, बुलंदशहर से प्रियंका अग्रवाल, नोएडा से निहारिका बंसल, पूनम सिंघल, रमा जी, इंद्रा गुप्ता, अनीता जी, सुमन जी, कुमकुम गर्ग, अर्चना गोयल, मीनू बंसल, पूनम बिंदल, रेखा अग्रवाल सहित अनेक बहनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
इसके अलावा राकेश खंडेलवाल, मुनीश गर्ग, सचिन गोयल, जितेंद्र अग्रवाल, अमित पोरवाल, विनय अग्रवाल और नितिन गोयल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
