March 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सिलेंडरों की जमाखोरी में पकड़ा गया कांग्रेस नेता, एलपीजी मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खरगे के आरोपों पर जेपी नड्डा का पलटवार

नई दिल्ली। राज्यसभा के विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश में एलपीजी सप्लाई के मुद्दे को सदन में उठाते हुए सरकार को घेरने का प्रयास किया। वहीं नेता सदन केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने खरगे के आरोपों पर पलटवार करते हुए जवाब दिया। नड्डा ने कहा कि मुझे दुःख है कि विपक्ष और विशेषकर कांग्रेस विपत्ति काल में भी देश में राजनीति करने से पीछे नहीं हट रही। यह विपत्ति भारत के कारण नहीं आई है, इसमें भारत का कोई योगदान नहीं है लेकिन जो अंतरराष्ट्रीय स्थिति हुई है उसको लेकर हम सब जानते हैं कि समस्या आई है। इस क्राइसिस के बारे में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सदन में पूरी बात बताई है लेकिन तब यह सुन नहीं रहे थे।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का नेता एलजीपी सिलेंडरों की जमाखोरी में पकड़ा गया है। इन्होंने जमाखोरी की है और ये लोग जनता को भड़काने में लगे हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी परिस्थिति में भी यह (कांग्रेस) राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं। ऐसी स्थिति में देश के साथ खड़े होने के बजाय यह लोग देश में खलबली और अराजकता लाने का प्रयास करते हैं। यह बहुत ही निंदनीय है।

इससे पहले खरगे ने कहा था कि मैं पश्चिम एशिया के हालात की वजह से LPG के मुद्दे की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। इससे मिडिल क्लास, रेस्टोरेंट, हॉस्टल और कमर्शियल यूज़र्स पर असर पड़ रहा है। इस मौजूदा हालात में, LPG की अवेलेबिलिटी और प्राइस स्टेबिलिटी गंभीर मुद्दे बन गए हैं। खरगे ने कहा कि लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकार के दावों को गलत साबित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *