May 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कतर के सबसे बड़े LNG गैस हब रास लफान पर मिसाइल अटैक, ईरान ने बताया जवाबी कार्रवाई

नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग में मिडिल ईस्ट के तेल और गैस ठिकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। ईरान ने कतर के सबसे बड़े गैस हब रास लफान पर हमला किया है। ईरान के सरकारी टीवी ने टेलीग्राम पर पोस्ट के जरिए रास लफान रिफाइनरी पर हमले की जानकारी दी है। वहीं कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी ने भी बताया कि गुरुवार को उसके कई लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी एलएनजी सुविधाओं पर मिसाइल हमले हुए। बता दें कि रास लफान दुनिया का सबसे बड़ा LNG एक्सपोर्ट प्लांट है। यहां से साल भर में लगभग 77 से 80 मिलियन टन LNG का निर्यात किया जाता है जिसकी मुख्य रूप से आपूर्ति एशिया और यूरोप में होती है।

ईरान ने इस हमले को जवाबी कार्रवाई करार दिया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर उनके ऊर्जा ढांचे पर अटैक किया गया तो पूरी दुनिया को इसके परिणाम झेलने पड़ेंगे। इससे पहले इजरायल ने बुधवार को ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था जिसकी वजह से वहां पर भारी नुकसान पहुंचा है। दूसरी तरफ कतर का कहना है ईरान का हमला उनके देश की संप्रभुता पर सीधा अटैक है। कतर विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ईरान का यह कदम क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है।

साथ ही कतर ने यह भी कहा है कि अपने बचाव के लिए उसके बपास अधिकार सुरक्षित हैं। इसके अलावा कतर ने त्वरित एक्शन लेते हुए ईरान के दो राजनयिकों को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। दूसरी तरफ अमेरिका ने इजरायल के द्वारा ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से पल्ला झाड़ लिया है। यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका को इजरायल के इस हमले के विषय में कोई जानकारी नहीं थी और कतर किसी भी प्रकार से इसमें शामिल नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *