May 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बेंजामिन नेतन्याहू बोले, ईरान के गैस फील्ड पर हमला इजरायल की स्वतंत्र कार्रवाई, डोनाल्ड ट्रंप की बात का किया समर्थन

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला इजरायल का खुद का फैसला और हमारी स्वतंत्र कार्रवाई थी। इस तरह से उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात का समर्थन किया। बता दें कि इजरायल ने बुधवार को ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था जिसकी वजह से वहां पर भारी नुकसान पहुंचा। जबकि अमेरिका ने इजरायल के द्वारा ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से पल्ला झाड़ लिया था। यूएस राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था अमेरिका को इजरायल के इस हमले के विषय में कोई जानकारी नहीं थी।

नेतन्याहू ने दावा किया हम जीत रहे हैं और ईरान तबाह हो रहा है। ईरान के पास अब बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं बची, अब वो अब यूरेनियम का संवर्धन भी नहीं कर पाएगा। नेतन्याहू ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि यह जंग लोगों की सोच से भी कहीं ज्यादा तेजी से खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मोजतबा खामेनेई अभी तक सामने नहीं आए हैं। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि ईरान का कंट्रोल अब किसके हाथ में है।

वहीं इजरायल पर अमेरिका को इस युद्ध में घसीटने के लग रहे आरोपों पर भी नेतन्याहू ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि क्या ऐसा संभव है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोई यह बता सके है कि उनको क्या करना है और क्या नहीं करना है? अमेरिका के लिए जो भी हितकर होता है उसके विषय में ट्रंप खुद ही सोच विचार कर निर्णय करते हैं, कोई उनको किसी काम के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि अमेरिका और इजरायल की सेना और इंटेलीजेंस विभाग मिलकर अपने लक्ष्य तक पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *