May 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ईरान युद्ध के भारत पर असर के बारे में पीएम मोदी ने देश को दिया भरोसा, कहा- हमारे पास ईंधन का बड़ा भंडार…

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल और गैस के संकट पर लोकसभा में सोमवार को बयान में देश को भरोसा दिया। पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि पहले भारत 27 देशों से कच्चा तेल और गैस मंगाता था। अब हम 41 देशों से आयात करते हैं। उन्होंने बताया कि 60 फीसदी गैस खाड़ी देशों से आयात की जाती है। पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि भारत के पास 53 लाख टन से ज्यादा कच्चे तेल का भंडार है। जिसे बढ़ाकर 65 लाख टन करने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पेट्रोलियम कंपनियों के पास भी ईंधन का रिजर्व है।

उन्होंने कहा कि भारत सभी देशों से संपर्क में है। खाड़ी के सभी देशों से भारत के संबंध अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आपात स्थिति से निपटने के लिए खाद का स्टॉक किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के वक्त भी किसानों को खाद की दिक्कत नहीं आने दी गई। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को 300 रुपए से भी कम में यूरिया की बोरी दी गई। जबकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3000 रुपए हो गई थी। भारत में 76 लाख टन यूरिया बनने की जानकारी भी पीएम मोदी ने लोकसभा को दी। डीएपी और एनपीके बनाने और आयात के लिए भी हर कोशिश सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भरोसा दिलाती है कि किसानों की हर संभव मदद करती रहेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की कूटनीति साफ है। हमने सभी से तनाव और संघर्ष खत्म करने का आग्रह किया है। नागरिकों, ट्रांसपोर्ट पर हमले और होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट मान्य न होने की बात पीएम ने कही। उन्होंने कहा कि भारत शांति की बात करता रहा है। कूटनीति और बातचीत से ही हल निकलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि सभी पावर प्लांट में कोयले का स्टॉक उपलब्ध है। जिससे गर्मी में बिजली संकट नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी पावर प्लांट की मॉनिटरिंग की जा रही है। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि जबसे युद्ध शुरू हुआ है, तबसे प्रभावित देशों में बसे भारतीयों को जरूरी मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशियाई देशों के ज्यादातर राष्ट्राध्यक्षों से दो बार फोन पर बात की है। सभी ने भरोसा दिया है कि वे अपने यहां बसे भारतीयों की सुरक्षा करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि दुखद है कि युद्ध के कारण कुछ लोगों की जान गई और कुछ घायल हुए। उन्होंने कहा कि हम परिजनों को जरूरी मदद दे रहे हैं। सुनिए पीएम मोदी ने किन लोगों से सावधान रहने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *