March 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शब्बीर अहमद लोन रच रहा था बड़े हमले की साजिश, दिल्ली में गिरफ्तार लश्कर आतंकी के बारे में अहम खुलासे

नई दिल्ली। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को 5 दिन के लिए दिल्ली पुलिस की रिमांड पर दिया है। मेट्रो स्टेशनों पर भारत विरोधी पोस्टर लगाने में शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी के गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार किया था। लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन की साजिश के बारे में स्पेशल सेल ने बड़े खुलासे किए हैं। जिनको जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के प्रमुख प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि स्पेशल सेल ने रविवार की रात करीब 10 बजे उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि शब्बीर अहमद लोन पहले बांग्लादेश में रह रहा था। फिर लश्कर के मॉड्यूल के सदस्यों का सुरक्षित ठिकाना कोलकाता के हटियारा में बनाया था। उसने कई भीड़भाड़ वाली जगहों पर आतंकी हमले के लिए रेकी की थी। कुशवाहा ने बताया कि शब्बीर अहमद लोन के बनाए मॉड्यूल को पहले ही खत्म किया जा चुका था। वो इसके बाद लश्कर में नए लोगों की भर्ती के मकसद से दिल्ली लौटा था और गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल प्रमुख ने बताया कि शब्बीर अहमद लोन अबु हुजैफा और सुमामा बाबर नाम के लश्कर-ए-तैयबा के दो हैंडलर्स से संपर्क में था। उसे पहले 2007 में भी गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वो लश्कर के टॉप लीडर और 2008 के मुंबई आतंकी हमले की साजिश रचने वाले जकी-उर-रहमान लखवी से जुड़ा था। फिर 2015 में जब शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया गया, तो साथ में सज्जाद गुल भी पकड़ा गया था। सज्जाद गुल रिहा होने के बाद पाकिस्तान गया और लश्कर का मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) बनाया। उन्होंने बताया कि शब्बीर अहमद लोन के पास से क्या-क्या बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *