July 8, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ईरान के नए राष्ट्रपति ने युद्धविराम का किया अनुरोध, डोनाल्ड ट्रंप का एक और दावा, रख दी शर्तें

नई दिल्ली। ईरान से जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज एक और दावा किया। ट्रंप के अनुसार ईरान में सत्ता अब पूरी तरह से बदल चुकी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ईरान के नए राष्ट्रपति, जो अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कहीं कम कट्टरपंथी और कहीं अधिक बुद्धिमान हैं, ने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से युद्धविराम का अनुरोध किया है। हम इस पर तब विचार करेंगे जब होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला, स्वतंत्र और सुरक्षित होगा। तब तक, हम ईरान को पूरी तरह से नष्ट कर देंगे या उसे पाषाण युग में वापस भेज देंगे।

उधर, ट्रंप के दावे को ईरान ने खारिज कर दिया है। अलजजीरा की खबर के मुताबिक, ईरान रिवोल्यूशनी गार्ड कोर्प्स (आईआरजीसी) का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के बेतुके बयानों और अजीबोगरीब कार्यशैली से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुलने वाला। आईआरजीसी का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से उसके नियंत्रण में है और इसे देश के दुश्मनों के लिए नहीं खोला जाएगा। इससे पहले ट्रंप ने रॉयटर्स से बातचीत में कहा था कि हम जल्द ही ईरान से बाहर निकलने वाले हैं। अगले दो-तीन हफ्ते में ईरान युद्ध खत्म हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि ईरान से बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही अमेरिका ईरान से निकलेगा, हालात सुधरेंगे और कच्चे तेल की कीमतें गिर सकती हैं।

हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा था कि अगर ईरान में कुछ टारगेट रह गया है तो अमेरिकी सेना उस जगह पर हमला करने के लिए फिर से आ सकती है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी ट्रंप ने यह दावा किया था कि युद्धविराम को लेकर अमेरिका के साथ ईरान की सार्थक बातचीत चल रही है। हालांकि बाद में ईरान की सेना ने ट्रंप के उस दावे का मजाक बनाते हुए पलटवार किया था कि अमेरिकी खुद से बात कर रहे हैं। ईरान झुकने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *