April 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

किसी प्रकार की कोई गलत हरकत…स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी के डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान पर ईरान की चेतावनी

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद दोनों देशों में एक फिर तनातनी बढ़ने के आसार हैं। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नेवी ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दुश्मन की किसी प्रकार की कोई गलत हरकत जानलेवा साबित हो सकती है। IRGC का यह बयान ट्रंप के उस ऐलान के बाद आया है जिसमें उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी की बात कही थी। इसके साथ ही IRGC ने होर्मुज जलडमरूमध्य में मौजूदा स्थिति का ड्रोन निगरानी फुटेज भी शेयर किया गया है।

ट्रंप ने यह कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने जो बारूदी सुरंगें बिछाईं थीं उनको निष्क्रिय करने का काम शुरू हो गया है साथ ही उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा था कि उन बारूदी सुरंगों को नष्ट करने वाले अमेरिकी जहाजों पर अगर ईरान ने हमला किया, तो उसे पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। उधर, ईरान के सरकारी प्रेस टीवी का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को गुजारने का अमेरिकी सेना का प्रयास एक असफल प्रचार स्टंट था। इस बीच ईरानी सरकारी मीडिया ने एक वीडियो जारी किया है और इस वीडियो में अमेरिका के एक नौसेना युद्धपोत को होर्मुज स्ट्रेट से वापस लौटने की चेतावनी दी है।

ईरानी मीडिया के मुताबिक IRGC से सामना होने के बाद अमेरिकी जंगी जहाज वापस लौट गए हैं। यह ताजा घटनाक्रम ईरान और अमेरिका के पाकिस्तान की मध्यस्थता में इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता विफल के बाद हुई है। बता दें कि 40 दिन तक चले युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच दो हफ्तों की युद्धविराम सहमति बनी थी। अब देखना यह है कि शांति वार्ता के असफल होने पर दोनों देशों की ओर से युद्धविराम को लेकर क्या रणनीति बनती है, क्या अमेरिका फिर से ईरान पर हमला करेगा या सीजफायर अभी बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *