April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बंगाल की खाड़ी से लेकर हिंद महासागर तक घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं…अमित शाह की हुंकार

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां की। अमित शाह ने कहा, यह पहले चरण के चुनाव की आखिरी सभा है और मैं आज चांदीपुर से ममता बनर्जी को कहने आया हूं-दीदी टाटा, बाय-बाय, अब आपका समय समाप्त हो गया है। आपने बंगाल की जनता को बहुत परेशान कर लिया, अब आपकी जाने की बारी है और कमल फूल के आने की बारी है। बीजेपी ने देश को नक्सलवाद से मुक्त कराया है और आज मैं कहकर जाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ही पूरे देश को घुसपैठियों से मुक्त कराने का काम करेगी। बंगाल की खाड़ी से लेकर हिंद महासागर तक घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ेंगे।

शाह बोले, आज मैं घुसपैठियों को कहकर जाता हूं कि 4 तारीख को काउंटिंग है और 5 तारीख को भाजपा की सरकार बनेगी, जल्दी बांग्लादेश जाने की तैयारी कर लो। अब बंगाल में भय से भरोसे की यात्रा मोदी जी के नेतृत्व में शुरू होगी। गृह मंत्री ने कहा कि ममता दीदी को देश की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। इनको सिर्फ अपना वोटबैंक घुसपैठिए ही दिखाई देते हैं। ये सिर्फ अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं। लेकिन ये लोगों को गुमराह कर रही हैं कि बीजेपी जीती तो बंगाल का मुख्यमंत्री बाहरी आएगा। आज मैं कहकर जाता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा, बंगाल में ही जन्मा हुआ होगा और बंगाली बोलने वाला होगा।

राम मंदिर का जिक्र करते हुए शाह बोले, अयोध्या में जहां बाबरी मस्जिद थी, मोदी जी ने वहीं राम मंदिर बनाकर जय श्रीराम कर दिया और ममता दीदी अपने चेले हुमायूं कबीर से बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवाना चाहती है। ममता दीदी कान खोलकर सुन लो, बंगाल में बाबरी मस्जिद हम कभी नहीं बनने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *