April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दिख रहा जनता का जबरदस्त उत्साह, जानिए 2021 में कितना था वोटिंग प्रतिशत?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले दौर की वोटिंग में गुरुवार को जनता का अभूतपूर्व उत्साह सुबह से ही दिखने लगा। पश्चिम बंगाल की 152 सीटों के लिए हर बूथ पर लोगों की लंबी कतारें नजर आने लगीं। पश्चिम बंगाल के वोटरों का उत्साह कितना चरम पर है, ये इसी से पता चलता है कि तपती गर्मी के बावजूद राज्य में दोपहर 1 बजे तक 62.18 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। जबकि, साल 2021 में जब पश्चिम बंगाल में 8 दौर में विधानसभा चुनाव कराए गए थे, उस वक्त किसी भी दौर में इतनी वोटिंग नहीं हुई थी।

साल 2021 में 27 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले दौर की वोटिंग में औसतन 18 से 20 फीसदी वोट पड़े थे। जबकि, 1 अप्रैल को 23 से 25 फीसदी वोटिंग हुई थी। पिछली बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे दौर में 6 अप्रैल 2021 को वोटिंग का प्रतिशत 22 से 24 फीसदी रहा था। वहीं, 10 अप्रैल को चौथे दौर में 20 से 22 फीसदी, 17 अप्रैल को पांचवें दौर में 22 से 24 फीसदी, छठे दौर में 22 अप्रैल को औसतन 25 से 27 फीसदी, 26 अप्रैल को सातवें दौर में 22 से 24 फीसदी और आठवें दौर में 29 अप्रैल को 24 से 26 फीसदी वोट पश्चिम बंगाल में पड़े थे।

अब सवाल ये है कि पश्चिम बंगाल की 152 सीट पर जनता का उत्साह किस तरह का नतीजा लाता है? पहले ये माना जाता था कि कम वोटिंग होना लंबे वक्त से सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ वोटर का रुझान दिखाता है, लेकिन 2021 में हर दौर में कम वोट प्रतिशत के बावजूद ममता बनर्जी की टीएमसी ने 213 सीट जीतकर पश्चिम बंगाल में तीसरी बार सरकार बनाई थी। वहीं, इस बार पहले दौर में ज्यादा वोटिंग होने से बीजेपी उत्साहित है। बीजेपी का दावा है कि ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता जबरदस्त वोटिंग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *