April 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आम्रपाली दुबे ने किया पवन सिंह के गाने का प्रमोशन, वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आम्रपाली दुबे अक्सर अपनी नई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने लेटेस्ट वीडियो शेयर की, चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास:

आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील शेयर की है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे पवन सिंह के हालिया रिलीज गाने ”छील देबू” पर एक्ट करती नजर आ रही हैं। बेसिकली आम्रपाली दुबे पवन सिंह के इस नए गाने का प्रमोशन कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में गोल्डन कलर की साड़ी को पहना है। इसके साथ एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया है। हल्के कर्ल खुले बाल और मिनिमल मेकअप, डायमंड ज्वेलरी और पिंक लिपस्टिक से आम्रपाली ने अपना लुक कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस की इस वीडियो को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

बता दें कि हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे INCA- One Nation. One Celebration. अवार्ड समारोह में पहुंची थी। आम्रपाली यहां अपनी मां उषा दुबे और सैकड़ों फिल्मों में अपने को-स्टार रहे। दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के साथ पहुंची थीं। आम्रपाली दुबे को यहां बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया। आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस का ये अवार्ड भोजपुरी फिल्म ”मेरे हस्बैंड की शादी है” के लिए दिया गया है।

बता दें कि आम्रपाली दुबे की एक और अपकमिंग फिल्म ”स्वर्ग से प्यारा घर हमारा” का ट्रेलर भी बीते दिनों रिलीज किया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे, अंशुमान सिंह, श्रद्धा नवल, प्रकाश जैस, विनोद मिश्रा, श्वेता वर्मा, निशा सिंह, उमाकांत राय जैसे कलाकारों ने काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *