May 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार में बनेंगे मंत्री!, सम्राट चौधरी सरकार का विस्तार कल

पटना। बिहार से बड़ी खबर है। पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री बनेंगे। खबर के मुताबिक 7 अप्रैल गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी सरकार के नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें निशांत कुमार भी होंगे। निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की मांग जेडीयू के नेता करते रहे हैं। हालांकि, निशांत कुमार ने कभी मंत्री बनने की इच्छा नहीं जताई। न ही नीतीश कुमार ने कभी कहा कि वो अपने बेटे को मंत्री बनाना चाहते हैं।

खबरों के मुताबिक जेडीयू नेताओं ने निशांत कुमार को मंत्री बनने के लिए मनाया। उनको समझाया गया कि उनकी सक्रिय भूमिका जेडीयू के अलावा बिहार की राजनीति के लिए भी अहम है। निशांत कुमार बीते कुछ दिनों से बिहार की यात्रा पर निकले हैं। खबर लिखे जाने तक मंत्री बनने के बारे में नीतीश कुमार के बेटे की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। निशांत कुमार ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने की तैयारी के दौरान जेडीयू की सदस्यता ली थी। निशांत कुमार के बिहार सरकार में मंत्री बनने से विपक्ष को नीतीश कुमार पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाने का मौका मिलेगा। नीतीश कुमार पर कभी भी परिवारवाद का आरोप नहीं लगा।

खबर के मुताबिक सम्राट चौधरी सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री बनने जा रहे विधायकों में सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा गया है। जेडीयू अपने पुराने चेहरों को मंत्री बना सकती है। जिसमें पिछड़ा वर्ग और महादलित पर जोर दिया जाएगा। नीतीश कुमार को बिहार की सर्वजन सरकार चलाने के लिए पहचाना जाता रहा है। ऐसे में साफ है कि जेडीयू अपनी और नीतीश की इस छवि को बरकरार रखना चाहती है। राज्यसभा का पर्चा भरने से पहले नीतीश कुमार ने राज्य की जनता के नाम संदेश में कहा था कि संसद के उच्च सदन जाने के बावजूद बिहार पर उनकी नजर रहेगी और यहां की नई सरकार पहले की तरह ही काम करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *