May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली में सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, ऑफिसों का टाइम भी बदला, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जनता से की विशेष अपील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के मद्देनजर दिल्ली की बीजेपी सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम को लागू करने, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले की गाड़ियों की संख्या घटाने संबंधी कई कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने काफिले में कटौती करते हुए सिर्फ 4 गाड़ियां रखी हैं, जिनमें से 2 इलेक्ट्रॉनिक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, पीएम मोदी ने देश हित में, स्थिरता का माहौल देने और आर्थिक संतुलन बनाने के लिए अपील की है। दिल्ली सरकार के नाते हमने कुछ योजना बनाई और एक जन अभियान ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ जिसे दिल्ली सरकार चलाएगी शुरू करने जा रहे हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए हमने दो लेवल पर एक सरकारी और निजी स्तर पर बचत करने की योजना बनाई है। सरकारी स्तर पर दिल्ली सरकार में हर हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) रहेगा और इसी तरीके से प्राइवेट सेक्टर में हर एक कंपनी, संस्थान को कहा जाएगा कि दो दिन के लिए WFH करें। श्रम विभाग इसकी निगरानी करेगा। हमने अपने सरकारी वाहनों की संख्या में कटौती की है। हम कम गाड़ियां लेकर चलेंगे और जहां सार्वजनिक परिवहन उपयोग हो पाएगा वहां पर हम सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे। अधिकारियों को मिलने वाले पेट्रोल-डीजल की लिमिट में 20 प्रतिशत कटौती की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, हर सोमवार को हम मेट्रो सोमवार के रूप में काम करेंगे। जिसमें हम सभी मंत्री, हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी जहां संभव हो मेट्रो से ऑफिस जाएंगे और वापस आएंगे। दिल्ली सरकार के ऑफिसों का टाइम को सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक किया है। एमसीडी सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ऑफिस रन करने को कहा है। दिल्ली की जनता से अपील है कि अपनी इच्छा और सुविधानुसार हफ्ते में एक दिन वे नो व्हीकल डे करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *