May 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों पर कार्रवाई शुरू होते ही बांग्लादेश लौटने वालों की लगी सीमा पर भीड़

कोलकाता। आपको याद होगा। पश्चिम बंगाल में एसआईआर शुरू होने के बाद वहां से बांग्लादेश लौटने के लिए सीमा पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। ऐसी ही भीड़ एक बार फिर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के हाकिमपुर बॉर्डर पर देखी जा रही है। सीएम शुभेंदु अधिकारी की ओर से घुसपैठियों को पकड़कर होल्डिंग सेंटर्स में रखे जाने के आदेश के बाद सीमा पर एक बार फिर वे बांग्लादेशी इकट्ठा हो रहे हैं, जो अब तक पश्चिम बंगाल में रह रहे थे।

पश्चिम बंगाल के हाकिमपुर बार्डर पर बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रहे इन लोगों को देखकर साफ समझा जा सकता है कि ये लोग अवैध तरीके से भारत में आए थे। अब पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों की धरपकड़ का आदेश होने के कारण डरकर ये बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इनके लिए वापस बांग्लादेश लौटना आसान नहीं है। इसकी वजह ये है कि जैसे ही ये लोग बॉर्डर आउटपोस्ट पर पहुंचेंगे, बीएसएफ के जवान इनसे भारत में प्रवेश के कागजात मांगेंगे। अवैध तरीके से आए बांग्लादेशी कागजात दे नहीं पाएंगे और ऐसे में बीएसएफ उनको गिरफ्तार भी कर सकती है।

सीएम शुभेंदु अधिकारी के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल के सभी जिलों का प्रशासन अपने यहां घुसपैठियों को रखने के लिए होल्डिंग सेंटर बना रहे हैं। लालगोला में बनाए गए होल्डिंग सेंटर में घुसपैठ कर भारत आए 9 बांग्लादेशियों को रखा गया है। एक अन्य होल्डिंग सेंटर में भी बांग्लादेश के 3 घुसपैठिए रखे गए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने साफ कहा है कि पश्चिम बंगाल में एक भी घुसपैठिया नहीं रहना चाहिए। इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वक्त गृहमंत्री अमित शाह ने एलान किया था कि बीजेपी की सरकार बनने पर राज्य से एक-एक घुसपैठिए को तलाशकर उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा। हाकिमपुर बॉर्डर पर बांग्लादेश जाने की कोशिश करने वालों की ताजा भीड़ ये साबित कर रही है कि घुसपैठिए डरे हुए हैं। वे बांग्लादेश लौटने में ही अपनी खैर समझ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *