June 5, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किए 11 कैंडिडेट, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान और ओडिशा के लिए अपने फाइनल कर दिए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं रजनीश अग्रवाल को भी एमपी से कैंडिडेट घोषित किया है। वहीं राजस्थान से अलका गुर्जर और डा. सतीश पूनिया को चुनाव मैदान में उतारा है। ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी देबाशीष सामंतराय को उतारने जा रही है। इसी तरह मणिपुर से ए. शारदा देवी और अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक के नाम की घोषणा बीजेपी ने की है।

बीजेपी ने गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि 10 राज्यों में राज्यसभा की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होना है जो जून-जुलाई में खाली हो रही हैं। गुजरात, आंध्र प्रदेश, और कर्नाटक की चार-चार सीटों, राजस्थान और मध्य प्रदेश की तीन-तीन सीटों, झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर राज्यसभा के लिए चुनाव होने हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और ओडिशा में राज्यसभा की एक-एक सीट पर उपचुनाव होना है।

चुनाव आयोग के द्वारा इलेक्शन की तारीख पहले ही घोषित की जा चुकी है। इन सभी सीटों पर 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 1 जून को जारी हो चुका है। जबकि 8 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख रखी गई है। वहीं 11 जून नाम वापसी की अंतिम तारीख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *