June 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘टीएमसी का विलय करो और कांग्रेस में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनो’, सोनिया गांधी का ममता बनर्जी को ऑफर!

नई दिल्ली। सियासत के लिहाज से बड़ी खबर है। एबीपी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सोनिया गांधी ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को बड़ा ऑफर दिया है। चैनल के मुताबिक सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को ऑफर दिया है कि वो टीएमसी का कांग्रेस में विलय कर दें। इसके बदले सोनिया ने ममता को कांग्रेस में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की बात कही है। साथ ही ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को कांग्रेस महासचिव पद का भी ऑफर है।

ममता बनर्जी ने पहले सोमवार को दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को सोनिया गांधी से करीब एक घंटे मुलाकात की थी। इस दौरान अभिषेक बनर्जी भी ममता बनर्जी के साथ थे। वहीं, अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ही सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को कांग्रेस के साथ जुड़ जाने पर उनके और भतीजे के लिए बड़े पदों का ऑफर दिया है। हालांकि, ममता बनर्जी अभी टीएमसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और अभिषेक बनर्जी राष्ट्रीय महासचिव। सोनिया का ऑफर स्वीकार करने पर ममता बनर्जी का डिमोशन हो जाएगा।

ममता बनर्जी पहले कांग्रेस में ही थीं। फिर 1998 में ममता बनर्जी ने कांग्रेस से अलग होकर टीएमसी बनाई। सिंगुर में टाटा की फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन के बाद पश्चिम बंगाल में वामदलों की सरकार को ममता बनर्जी ने 2011 के विधानसभा चुनाव में सत्ता से उतार फेंका और तबसे वो 2 मई 2026 तक पश्चिम बंगाल पर पूरे 15 साल शासन करती रहीं। पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की दुर्दशा के बाद टीएमसी में खलबली मची हुई है। टीएमसी के 58 विधायकों ने अलग गुट बना लिया है। दिल्ली में टीएमसी के 20 लोकसभा सांसद भी अलग गुट बनाते दिख रहे हैं। जबकि, टीएमसी के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने राज्यसभा से इस्तीफा देकर ममता बनर्जी को झटका दिया है। अब सबकी नजर है कि क्या सोनिया गांधी का ऑफर ममता स्वीकार कर टीएमसी को अपने हाथ खत्म कर देती हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *