March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

India Vs New Zealand: मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया ने कीवी को करारी हार देकर रचा इतिहास, ट्विटर पर फैंस ऐसा दे रहे रिएक्शन

नई दिल्ली। भारत ने मुंबई टेस्ट में इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड  को 372 रनों से मात दी। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 540 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे पार करने में न्यूजीलैंड की टीम नाकाम रह गई। कीवी दूसरी पारी में सिर्फ 167 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के स्पिवर्स के आगे उन्होंने घुटने टेक दिए। रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर जयंत यादव ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।

दूसरी पारी में अश्विन को 4 विकेट मिले थे और जयंत को भी 4 विकेट मिले थे। खास बात ये है कि जयंत के चारों विकेट मुंबई टेस्ट के चौथे दिन आए, जो मैच का आखिरी दिन साबित हुआ। टीम इंडिया की टेस्ट मैच में मिली इस शानदार जीत के बाद ट्विटर पर जमकर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है।

भारत ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा किया

कानपुर टेस्ट तो न्यूजीलैंड ने ड्रॉ करवा लिया था, लेकिन मुंबई टेस्ट में भारत ने इतिहास रच दिया। इसी के साथ भारत ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है। साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया का मनोबल ऊंचा होगा और अब नजर अफ्रीका में इतिहास रचने की होगी।

भारत की टेस्ट सीरीज में अब ती सबसे बड़ी जीत

मुंबई टेस्ट जीत कर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। रनों के हिसाब से किसी भी टेस्ट मैच में भारत की ये सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 337 रनों से हराया था और अब न्यूजीलैंड को 372 रनों से मात दे दी है।

इस टेस्ट में भले ही टीम इंडिया की जीत हुई नेकिन इस मैच को हमेशा न्यूजीलैंड के एजाज पटेल के नाम से याद किया जाएगा। उन्होंने मुंबई टेस्ट की पहली पारी में भारत के सभी 10 विकेट झटके थे, साथ ही ऐसा करने वाले वो तीसरे बॉलर बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *