दिल्ली

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम से पहले एनटीए का स्टूडेंट्स को संदेश, अभिभावकों और शिक्षकों से किया विशेष अनुरोध

शेयर करें:

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 का री-एग्जाम 21 जून को होना है। परीक्षा की टाइमिंग दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इस परीक्षा को आयोजित कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से परीक्षा से पहले सभी स्टूडेंट्स के लिए एक संदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा में अब बस तीन दिन बचे हैं। हर उम्मीदवार ने इसके लिए कड़ी मेहनत और तैयारी की है। अब अपनी मेहनत पर भरोसा करने का समय है। शांत रहें, अच्छी नींद लें और परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान दें। गहरी सांस लें, खुद पर भरोसा रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। हम आपके साथ हैं।

एनटीए की ओर से कहा गया है कि परीक्षा तय समय पर ही होगी। कृपया परीक्षा टलने की अफवाहों या सोशल मीडिया पर चल रही बातों से गुमराह न हों। केवल NTA की आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। हम आपको भरोसा दिलाना चाहते हैं कि संबंधित मंत्रालयों, राज्य सरकारों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षित और निष्पक्ष परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस प्रक्रिया की शुचिता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए मजबूत, कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा क्योंकि ईमानदार और मेहनती छात्रों की सुरक्षा ही हमारा मुख्य मकसद है।

MANAS मेंटल-हेल्थ हेल्पलाइन से लें सहायता

Ad Zone: in_content

अपने संदेश में एनटीए ने लिखा, परीक्षा 3 मई को आयोजित परीक्षा को रद्द करने का मुश्किल फैसला पूरी तरह से आपके हित में था। जैसे ही परीक्षा में गड़बड़ी की बात सामने आई, हमने हर ईमानदार उम्मीदवार के लिए प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कदम उठाए। हमने उन अनुभवों से सीखा है और इस बार सिस्टम को और भी मजबूत बनाया है। अगर आप पर दबाव महसूस हो रहा है, तो याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं। MANAS मेंटल-हेल्थ हेल्पलाइन (14416) उपलब्ध है और जिसे भी जरूरत हो, उसे मदद मिलेगी। मदद मांगना हिम्मत की निशानी है। माता-पिता, शिक्षकों और सभी लोगों से विनम्र अनुरोध है कि कृपया हमारे छात्रों को शांत रहने में मदद करें। बिना पुष्टि की गई जानकारी शेयर न करें। स्टूडेंट्स को शांत और स्थिर मन के साथ परीक्षा में जाने दें।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें