बिपिन रावत को श्रंदाजलि देने पहुंचे टिकैत, वहां मौजूद लोगों का फूटा गुस्सा
नई दिल्ली। समस्त देशवासियों के लिए इससे बड़ी त्रासदी और क्या हो सकती है कि हमारे सीडीएस समेत 13 जवान हेलीकॉप्टर क्रैश के दौरन काल के गाल में समा गए। पूरा देश अब यह सोचकर अपने आपको कोस रहा है कि जाने वो कौन सी मनहूस घड़ी थी जब सीडीएस जनरल बिपिन रावत सुल्लूर में सैनिक कॉलेज में व्याख्यान देने के लिए अपने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों संग रवाना हुए थे। जाने वो कौन- सी मनहूस घड़ी थी, जब उन्होंने भारतीय वायुसेना के सबसे उन्नत माने जाने वाले हेलीकॉप्टर MIV17 से सुल्लूर जाने का फैसला किया है। उस मंजर को तस्वीरों के रूप में सोचकर ही दिल दहल जा रहा है, जब हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ होगा और वीर सैन्य अधिकारी अपने आपको बचाने की जुगत में लगे होंगे। जनरल बिपिन रावत समेत सभी सैन्य अधिकारियों को पूरा देश श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। देश कह रहा है कि बिपिन रावत समेत उन तमाम सैन्य अधिकारियों को हम कभी नहीं भूल पाएगा।
इनकी वीर सैन्य अधिकारियों की वीर गाथाओं को हमारी आगामी नस्ले याद रखेंगी। इन सैन्य अधिकारियों की शौर्यता हमें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। वहीं, कल सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत तमाम सैन्य अधिकारियों का पार्थव शरीर दिल्ली लाया गया, जहां राजनीतिज्ञों समेत उनके शुभंचितकों द्वारा श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। इसी बीच भाकीयू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी बिपिन रावत समेत अन्य सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे, लेकिन वहां मौजूदा कुछ लोगों को उनका आना गवारा नहीं लगा और उन्होंने राकेश टिकैत की मौजूदगी पर एतराज जताते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके अलावा राकेश टिकैत की शिरकत से खफा हुए लोगों ने उनके खिलाफ देशद्रोही जैसे नारे भी लगाए।
राकेश टिकैत की मौजूदगी से खफा हुए लोगों कहा कि राकेश टिकैत वापस… वापस जाओ…खफा हुए लोगों ने टिकैत के विरोध में नारेबाजी करते हुए कहा कि जो सेना का अपमान, वो देश में नहीं रहेगा।
