April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Panama Papers: बच्चन परिवार के बहू की बढ़ी मुश्किलें, ED ने ऐश्वर्या राय को भेजा नोटिस

नई दिल्ली। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पनामा पेपर्स मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज वो इसी सिलसिले में ईडी दफ्तर में हाजिर होंगी, जहां उनसे पनाम पेपर्स मामले में पूछताछ होगी। इस पहले इस मामले में उनके पति व अभिनेता अभिषेक बच्चन से भी पूछताछ हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक ED के अधिकारियों ने ऐश्वर्या से पूछने वाले सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है। हालांकि ऐश्वर्या राय ने पहले भी इन दस्तावेजों को पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा करार दिया है। इन दस्तावेजों में फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों सहित 500 भारतीयों के नाम शामिल हैं। वहीं, ईडी आज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से किन सवालों के जवाब मांगने जा रही है, इसकी पूरी लिस्ट तैयार कर चुकी है।

ईडी के एक अधिकारी ने कहा, “हमने उन्हें 20 दिसंबर के लिए तलब किया है। अभी तक हमें उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। समन उनके मुंबई स्थित आवास पर भेजा गया था।” अगर वह जांच में शामिल नहीं होती हैं तो ईडी आगे की कानूनी कार्रवाई के बारे में सोचेगा। अधिकारी ने कहा कि वे भविष्य की कार्रवाई तय करने के लिए विशेषज्ञों से कानूनी राय ले सकते हैं। यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री को मामले में समन भेजा गया है।

इससे पहले उन्हें दो मौकों पर तलब किया गया था। हालांकि, वह जांच में शामिल नहीं हुईं। इससे पहले 9 नवंबर को ऐश्वर्या को मामले में गवाही दर्ज कराने के लिए तलब किया गया था। ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामला दर्ज किया था, जब पनामा पेपर्स में दिखाया गया था कि टैक्स से बचने के लिए कंपनियों को अपतटीय द्वीपों में कैसे स्थापित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *