March 11, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाने वाले कॉमेडियन फारूकी का कॉन्ग्रेस पार्टी ने मुंबई में आयोजित करवाया शो

नई दिल्ली। कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर से हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक बनाकर हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है जिसके बाद से ही उनके कई शो भी रद्ध हो चुके हैं। इस बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कॉन्ग्रेस पार्टी की मदद से मुनव्वर फारुकी का शो आयोजित हुआ। इसे लेकर राज्य की सत्ताधारी ‘महा विकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल कॉन्ग्रेस का ये कहना है कि उसने ‘फ्री स्पीच’ के लिए ऐसा किया है। बता दें, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप झेल रहे मुनव्वर फारुकी के मुंबई में शो का आयोजन कॉन्ग्रेस पार्टी की यूनिट AIPC ने कराया है। शनिवार (18 दिसम्बर, 2021) को शो का परफॉरमेंस हुआ। अब ‘ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कॉन्ग्रेस ‘ ने ट्विटर पर इसे लेकर जानकारी दी है।

पार्टी ने लिखा, “हमने मुंबई में मुनव्वर फारुकी के शो का आयोजन करवाया। कलाकारों को ‘क्रिएटिव फ्रीडम’ मिलन चाहिए, जब तक वो संविधान के हिसाब से चलें और सभी समुदायों का सम्मान करें। हम किसी के कंटेन्ट को लेकर उनसे असहमत हो सकते हैं, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति पर अपने विचार थोपना असंवैधानिक है।” मुंबई के ‘वाईबी चव्हाण सेंटर’ में हुए इस आयोजन में AIPC महाराष्ट्र के अध्यक्ष अधिवक्ता मॅथ्यू अँटनी और उपाध्यक्ष सुमेध गाइकवाड़ भी मौजूद रहे।

अब कोलकाता में परफॉर्म करेंगे कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अब अपने अलगे शो को लेकर की जानकारी दी है। फारुकी ने बताया कि उनका अगला शो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में होगा। बता दें, हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन फारुकी को बीते महीने बेंगलुरु में शो रद्ध करना पड़ा था। शो रद्ध करने के पीछे का कारण हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक बनाना था जिसकी वजह से उन्हें हिन्दू संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालाँकि, अब जनवरी 2021 में कोलकाता में उनका शो होना है। तेलंगाना सरकार में मंत्री KTR ने मुनव्वर फारुकी को हैदराबाद में शो करने के लिए आमंत्रित किया है। अपने अगले शो को लेकर मुनव्वर फारुकी ने शनिवार (18 दिसंबर, 2021) को सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की कि ‘धंधो (Dhandho)’ नाम के इस 2 घंटे के शो के लिए टिकट भी बुक होने शुरू हो गए हैं। ये शो 16 जनवरी, 2021 को होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *