March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के अभूतपूर्व सहयोग से विजय संकल्प यात्रा का आयोजन सफल रहा

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड खानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा की ओर से विजय संकल्प यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और शाीर्ष नेता शामिल हुए। इस रैली में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व सांसद बलराज पासी एवं जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल चौहान जी को माल्यार्पण किया।

इस रैली में आगे-आगे 100 मोटरसाइकिल का काफिला चला और कई चारपहिया गाड़ियां भी शामिल रही। रास्ते में कई जगहों पर इस यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। जिसमें रूहलकी, करणपुर, मधाना, कुआंखेड़ी और दादेकि में उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मधाना में नारी शक्ति का स्वागत किया गया।

इस रैली में शामिल कार्यकर्ताओं और नेताओ को लांधौरा में स्थानीय लोगों ने जमकर स्वागत किया। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने डंडेरा में वहां उपस्थित सैंकड़ों लोगों को संबांधित किया। इस रैली को मंत्री धन सिंह ओर पूर्व सांसद बलराज पासी ने भी संबोधित किया। खानपुर विधानसभा क्षेत्र में कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के अभूतपूर्व सहयोग से विजय संकल्प यात्रा का आयोजन सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *