बादशाह के ‘जुगनू’ गाने पर आम्रपाली दुबे का धमाकेदार डांस, साड़ी में लगाए ठुमकों ने लूटा फैंस का दिल
नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस कभी अपनी वीडियोज तो कभी अपनी तस्वीरें फैंन के लिए शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया था जिसमें वो बॉलीवुड रैपर बादशाह के गाने ‘जुगनू’ में डांस करती नजर आई। आम्रपाली दुबे का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो में उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं साथ ही वीडियो पर जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं।
बादशाह के ‘जुगनू’ सॉन्ग लगाए ठुमके
आम्रपाली दुबे ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम उकॉउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही है। आम्रपाली के साथ इस वीडियो में उनके कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय भी नजर आ रहे हैं। दोनों ही बादशाह के ‘जुगनू’ सॉन्ग पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आम्रपाली दुबे के एक्सप्रेशन भी काफी मजेदार लग रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “अगर बादशाह भोजपुरी गा सकते हैं तो भोजपुरी कलाकार भी बादशाह के ‘जुगनू’ सॉन्ग पर परफॉर्म कर सकते हैं।
इससे पहले वायरल हुआ था ‘पानी-पानी’ डांस
बादशाह के ‘जुगनू’ सॉन्ग पर शानदार डांस से पहले एक्ट्रेस ने ‘पानी-पानी’ गाने के भोजपुरी वर्जन पर डांस किया था। इस दौरान वो गाने के हुक स्टेप करती दिख आई थीं। बता दें, एक्ट्रेस के हर वीडियो और फोटो को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। उनकी हर सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट भी करते हैं।
