March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नोरा फतेही कोरोना संक्रमित, पोस्ट शेयर कर कहा- जीवन से जरूरी कुछ नहीं

नई दिल्ली। अभिनेत्री-डांसर नोरा फतेही ने कोविड के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है और वर्तमान में वो डॉक्टर की निगरानी में क्वारंटीन हैं। नोरा के प्रवक्ता ने कहा कि नोरा फतेही की ओर से, उनके प्रवक्ता के रूप में, वो यह बताना चाहेंगे कि नोरा फतेही ने 28 दिसंबर को कोविड के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया था। “प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, नोरा तब से डॉक्टर की निगरानी में है और सुरक्षा और नियमों के लिए बीएमसी के साथ सहयोग कर रही है।” प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी पोस्ट की गई फोटोज पुरानी है। हाल में नोरा कहीं नहीं गई है।

आपको बता दें, एक दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी।  अर्जुन कपूर के साथ ही उनकी बहन अंशुला भी संक्रमित पाई गई हैं। बता दें, कपूर खानदान में फूटे इस कोरोना बम के संक्रमण में कई और लोग भी आए हैं। जानकारी के मुताबिक, बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *