April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जन्मदिन पर ऋतिक रोशन के फैंस को तोहफा, फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का फर्स्ट लुक रिलीज

नई दिल्ली। आज 10 जनवरी का दिन बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन के लिए दो तरह से खास है। पहला तो उनका जन्मदिन है और दूसरा उनकी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा के लिहाज से…दरअसल, आज एक्टर का जन्मदिन है। ऐसे में उनके फैंस को तोहफा देते हुए उनकी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फैंस ऋतिक रोशन की इस आने वाली फिल्म के फर्स्ट लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फैंस ये जानने के लिए काफी एक्साइटिड थे कि आखिर इस फिल्म में एक्टर किस अंदाज में नजर आएंगे। ऐसे में आज उनका इंतजार एक्टर के जन्मद‍िन पर खत्म हो गया है।

बता दें, T-Series ने ऋत‍िक का फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए एक्टर को जन्मद‍िन की बधाई दी है। इस फर्स्ट लुक के साथ ही एक्टर की आने वाली इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। बताया गया है कि ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को वर्ल्डवाइड थ‍िएटर्स में रिलीज की जाएगी।

फिल्म के फर्स्ट लुक में ऋतिक रोशन के लुक परर नजर डालें तो वो काफी दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में एक्टर की दाढ़ी-मूंछ, आंखों पर ब्लैक सनग्लासेज, कुर्ता, गले में काला धागा, ब‍िखरे हुए बाल, चेहरे और छाती पर खून के धब्बे नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर से फिल्म में उनके कैरेक्टर की झलक मिल रही है।

आपको बता दें, इस फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में ऋत‍िक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल्स में हैं। फिल्म में ऋत‍िक वेधा का और सैफ ने व‍िक्रम का कैरेक्टर निभा रहे हैं। इन दोनों एक्टरर्स के अलाव फिल्म में राध‍िका आप्टे भी अहम रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *