April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

होटल व्यवसाय में मुकेश अंबानी की ऊंची छलांग, 728 करोड़ में खरीदा न्यूयॉर्क का मंदारिन ओरिएंटल

मुंबई। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने एक और होटल खरीदा है। ये होटल न्यूयॉर्क का है। नाम है मंदारिन ओरिएंटल। इस होटल का सौदा अंबानी ने 99.15 करोड़ डॉलर यानी करीब 728 करोड़ रुपए में किया है। ये होटल साल 2003 में बना था। न्यूयॉर्क के कोलंबस सर्किल में ये लक्जरी होटल है। इससे पहले मुकेश अंबानी ने लंदन के कंट्री क्लब और स्टोक रिसॉर्ट पार्क को खरीदा था। यूरोप के सबसे पॉश गोल्फ कोर्स में स्टोक पार्क माना जाता है। कई हॉलीवुड फिल्मों की यहां शूटिंग हुई है। बकिंघमशायर में 300 एकड़ में बना ये होटल लक्जरी में सबसे आगे है। इसमें 49 बेडरूम के अलावा तमाम सुख-सुविधाएं भी हैं।

स्टोक पार्क करीब 900 साल पुराना है। साल 1908 तक इसे निजी तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। इसमें एक शानदार विला भी है। बहरहाल, एक साल से भी कम वक्त में मुकेश अंबानी की कंपनी ने दूसरा होटल खरीदा है। इससे लगता है कि रिलायंस अब होटल व्यवसाय की तरफ भी कदम बढ़ा रहा है। रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज को इस बारे में जानकारी दी है कि उसने न्यूयॉर्क में मंदारिन ओरिएंटल को खरीद लिया है। इसे खरीदने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल एंड होल्डिंग्स लिमिटेड है। होटल पर पहले कोलंबस सेंट्रल कॉर्पोरेशन का स्वामित्व था। उससे 100 फीसदी शेयर रिलायंस ने खरीदे हैं।

कोलंबस सेंट्रल कॉर्पोरेशन का रजिस्ट्रेशन केमैन आइलैंड्स में है। मंदारिन ओरिएंटल में उसकी 73.37 फीसदी हिस्सेदारी थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि ये सौदा इस साल मार्च तक पूरा हो जाएगा और कुछ शर्तों को पूरा किया जाना अभी बाकी है। बता दें कि रिलायंस के पास इस वक्त मुंबई में कन्वेंशन सेंटर, होटल और आवासीय प्रोजेक्ट भी हैं। बता दें कि बीते दिनों मुकेश अंबानी ने खुद के रिटायर होने का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि युवा पीढ़ी के हाथों में कारोबार देकर उसे फलता फूलता देखने की उनकी इच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *