February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

उत्तराखंड की जनता ने नैनीताल पुलिस का एक बार फिर किया आभार

हिन्द फोकस न्यूज़, ब्यूरो चीफ- दीपक गुप्ता/ उत्तराखंड
उत्तराखंड। हिन्द फोकस ब्यूरो । पुलिस ने लौटाई 217 लोगों की खुशियां, 23 लाख 5 हजार के फोनों की  रिकवरी पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुमशुदगी होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये, त्वरित कार्यवाही करने हेतु मोबाइल एप्प को आदेशित किया गया था।
मोबाइल एप्प नैनीताल को डॉ0 श्री जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल व श्री हरबंश, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर हल्द्वानी के निर्देशन एवं श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी, के पर्यवेक्षण में निरीक्षक श्री उमेश मलिक, प्रभारी साईबर सैल, (मोबाइल एप्प) के नेतृत्व में आरक्षी 433 ना0पु0 आनन्द बल्लभ जोशी, आरक्षी 568 ना0पु0 नरेश सिंह, आरक्षी 1131ना0पु0 प्रकाश सिंह बिष्ट के द्वारा शिकायत कर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अक्टूबर 2021 से माह जनवरी 2022 तक की IMEI नम्बरों को श्री नन्दन सिंह रावत एस0ओ0जी0 प्रभारी के माध्यम से सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त जो आई0एम0ई0आई0 का प्रचलन में होना पाया गया।
उक्त मोबाइलों को IMEI नम्बरों के आधार पर विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद, तमिलनाडु बिहार व पश्चिम बंगाल से कुल 217 मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प, टीम द्वारा रिकवर किये गये।
विभिन्न कम्पनियों के निम्नांकित मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 2305000/-है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा मोबाइल एप्प, टीम को 2500/- रू0 का नगद ईनाम देकर समानित किया गया।
*रिकवर मोबाईलों का विवरण *मोबाइल कम्पनी *मोबाइलों की संख्या *मोबाइलों की लगभग कीमत
1- आईफोन – 02 – 80,000/-
2- सैमसंग – 17 – 220000/-
3- वीवो – 45 – 540000/-
4- रेडमी – 22 – 220000/-
5- एमआई – 06 – 36000/-
6- ओप्पो – 37 – 370000/-
7- वन प्लस – 01 – 30000/-
8- रियलमी – 27 – 270000/-
9- नोकिया – 01 – 7000/-
10- टेक्नो – 07 – 42000/-
11- ओनर- 04 – 28000/-
12- पोको – 02 – 26000/-
13- इन्फिनिक्स – 01 – 6000/-
14- माइक्रोमेक्स- 01 – 6000/-
15- नारजो – 01 – 6000/-
16- पेनासोनिक- 01 – 6000/-
17- लाइफ – 01 – 6000/-
18- यूआई – 01- 6000/-
19- अन्य – 40 – 400000/-
कुल योग* 217 *2305000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed