February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

उत्तराखंड रुद्रप्रयाग पुलिस व पैरामिलिट्री फ़ोर्स द्वारा किया गया फ्लैग मार्च

हिन्द फोकस न्यूज़, ब्यूरो चीफ- दीपक गुप्ता/ उत्तराखंड
उत्तराखंड। हिन्द फोकस ब्यूरो । विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने व आम जनता को जागरुक करने हेतु जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा किया फ्लैग मार्च। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने व आदर्श आचार संहिता का पालन किये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 20 जनवरी 2022 को कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कस्बा नगरासू, घोलतीर, सुमेरपुर में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा वर्तमान समय मे चुनाव के दृष्टिगत प्रभावी आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने, किसी भी राजनैतिक पार्टी या व्यक्ति विशेष द्वारा किसी भी प्रकार के दबाव मे न आने और किसी प्रकार का उपहार प्राप्त न करने हेतु जागरुक किया गया एवं आमजन को जानकारी दी गयी कि वर्तमान में जिले के अन्दर धारा 144 सीआरपीसी लागू है, इसके प्रावधानों का पालन करें।
साथ ही आम जनता से अपील की गई कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा आपके क्षेत्र मे शराब, उपहार या धनराशि का वितरण मत प्राप्त करने हेतु किया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ-साथ आम जनता को कोविड-19 के नियमों का पालन करने,मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने हेतु भी जागरुक किया गया।
जनपद के सभी क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन का उद्देश्य यह है कि पुलिस प्रशासन भी स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष मतदान कराने हेतु तैयार है। और आम जनमानस भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बेझिझक बढ़-चढ़कर भाग लें।
आज आयोजित हुए फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री जयपाल सिंह नेगी, चौकी प्रभारी घोलतीर योगेश कुमार सहित पुलिस, पीएसी एवं पैरामिलिट्री फोर्स (आई0टी0बी0पी0) के अन्य अधि0/कर्म0 गणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed