March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Rihanna Pregnant : बिना शादी के मां बनने वाली है ये सिंगर, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर कराया फोटोशूट

नई दिल्ली। दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली मशहूर सिंगर रिहाना के घर में अब जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां, हॉलीवुड की जानीमानी पॉप सिंगर रिहाना प्रेग्नेंट हैं। रिहाना ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते कई अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वे अपने रैपर ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फोटोज बीते सप्ताह न्यूयॉर्क में क्लिक की गई थीं, जो अब सामने आई हैं। तस्वीरों में रिहाना के साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी भी नजर आ रहे हैं, जो उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीरों में रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

न्यूयॉर्क में कपल को किया गया था स्पॉट
हाल ही में दोनों को न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया था, जब सिंगर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। रिहाना इस दौरान पिंक कलर की लॉन्ग अनबटन्ड जैकेट और डेनिम पहने स्पॉट हुई। इसके साथ ही उन्होंने खूबसूरत लॉन्ग स्टोन एंड पर्ल नेकलेस भी गले में डाला हुआ था। रिहाना और रॉकी दोनों हाथों में हाथ डाले घूमते दिखे। उनके चेहरे पर पेरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही थी। 33 वर्षीय रिहाना का अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड A$AP Rocky अपने रिश्ते को लेकर 2021 में पब्लििक अनाउंसमेंट की थी।

2 सालों से डेट कर रहे हैं रिहाना और रॉकी
सिंगर रिहाना और उनके बॉयफ्रैंड रॉकी केअफेयर्स की खबरें दो साल पहले सामने आई थीं। उस समय रिहाना का उनके एक्स बॉयफ्रेंड हसीन जमील से ताजा ब्रेकअप हुआ था, और इसके तुरंत बाद ही उनका नाम रॉकी से जुड़ने लगा था। हालांकि उस वक्त रिलेशनशिप को लेकर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *