March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कोरोना संकट के बीच दिल्ली सरकार की नई पहल, ऑक्सीजन बैंक शुरू करने का ऐलान

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस  संकट के बीच अरविंद केजरीवाल  ने पूरी तरह से कमर कस ली है। दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की कमी और अस्पतालों में बेड की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए नया प्लान तैयार किया है। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली में सबसे पहला ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत करने जा रहे हैं। इससे कोरोना मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके अलावा उन्होंने कहा, हम होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए घर में ऑक्सीजन की सप्लाई करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि घर में रह रहे कोरोना मरीजों को जैसे ही डॉक्टर ऑक्सीजन के लिए सलाह देगा हम दो घंटे के अंदर घर तक ऑक्सीजन पहुंचा देंगे।

सीएम केरजीवाल ने कहा, ”हम आज से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू कर रहे हैं। हमने दिल्ली के हर ज़िले में 200-200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का बैंक बनाया है। ऐसे मरीज़ जो होम आइसोलेशन में हैं अगर उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है तो हमारी टीम दो घंटे में उनके घर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचा देगी।”

इसके अलावा उन्होंने होम आइसोलेशन को लेकर कहा, ”अगर किसी व्यक्ति को कोरोना है लेकिन वो किसी वजह से हमारे होम आइसोलेशन का हिस्सा नहीं है तो वो 1031 पर फोन कर होम आइसोलेशन का हिस्सा बन सकते हैं और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग कर सकते हैं। हमारे डॉक्टर की टीम ये सुनिश्चित करेगी कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरत है या नहीं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *