June 20, 2026

Hind foucs news

hindi new update

CM फेस न बनने के बाद अब कांग्रेस की पंजाब जीत पर सिद्धू को शक, इंटरव्यू में कहा-पलट भी जाती है बाजी

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे है। राज्य में 20 फरवरी को मतदान होने है, लेकिन चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में लगातार घमासान देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया था, लेकिन जब से चन्नी को सीएम उम्मीदवार घोषित किया है, तबसे प्रदेश में कांग्रेस के अंदरूनी कलह लगातार बढ़ती जा रही है। इससे पहले इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था कि आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू या फिर चरणजीत सिंह चन्नी सीएम उम्मीदवार होंगे। मगर कांग्रेस आलाकमान ने चन्नी के नाम पर मुहर लगाकर सिद्धू के मुख्यमंत्री बनने के सपनों पर पानी फेर दिया। कांग्रेस द्वारा चन्नी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने के फैसले पर सिद्धू लगातार नाखुश दिखाई दे रहे हैं। अक्सर मीडिया से बात करते हुए उनका सीएम उम्मीदवार न बनाए जाने पर दर्द छलकते हुए नजर आ रहा है।

इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ”पंजाब के लोग तय करेंगे कि आपको 60 विधायक मिलते हैं या नहीं। अगर 60 विधायक जीतकर नहीं आए तो मुख्यमंत्री कैसे बनेगा।” इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में पार्टी की जीत को लेकर भी शक जताया है। उन्होंने कहा कि, अगर बहुमत नहीं मिलता तो फिर कोई और सरकार बना लेगा।

बता दें कि इससे पहले सिद्धू के CM की रेस से नाम हटाने पर उनकी पत्नी नवजोत कौर (Navjot Kaur Sidhu) का दर्द छलका था। कौर ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि सिद्धू बेहतर मुख्यमंत्री उम्मीदवार हो सकते थे। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि CM चेहरे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुमराह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *