April 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अडानी विल्मर के शेयर में जबरदस्त उछाल, 2 दिन में ही IPO निवेशक बने मालामाल

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार में हमेशा से ही अंबानी Vs अडानी चला आ रहा है। अब रईसी की ये रेस और भी दिलचस्प हो गई है। सोमवार को जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को पछाड़ा अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए थे, तो वहीं मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के शेयरों में तेजी से उनकी बादशाहत फिर बरकरार हो गई। बुधवार को इसके उलट अडानी समूह की सब्सिडियरी कंपनी अडानी विल्मर के स्टॉक लिस्टिंग में जोरदार उछाल देखने को मिला। बाजार खुलने के कुछ ही मिनट बाद अडानी विल्मर का स्टॉक 18 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। अडानी विल्मर का स्टॉक बीएसई पर 265.20 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 18.72% बढ़कर 314.85 रुपये हो गया। मगंलवार को यह स्टॉक करीब 4 फीसदी के डिस्काउंट के साथ 221 रुपये पर लिस्ट हुआ था। हालांकि शेयर बाजार बंद होने तक इनमें जबरदस्त रिकवरी आई।

अडानी विल्मर के इन्वेस्टर्स हुए मालामाल
अडानी समूह की यह विल्मर कंपनी भी अपने इन्वेस्टर्स को मालामाल बना रही है। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी को एक लॉट शेयर अलॉट हुआ होगा, तो दो दिन में भीतर उसे करीब 5500 रुपये का मुनाफा हुआ। कंपनी के IPO के लिए 218 से 230 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था। इसके एक लॉट में 65 शेयर थे।

अब तक 37.47% का रिटर्न
गौरतलब है कि, अडानी विल्मर के शेयर अपने लिस्टिंग डे यानी कल से आज में 37.47 प्रतिशत का जबदरस्त रिटर्न दिया है। अडानी विल्मर के शेयर मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में करीब 4 फीसदी के डिस्काउंट के साथ 221 रुपये पर लिस्ट हुए थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 1 फीसदी डिस्काउंट के साथ 227 रुपये पर लिस्ट हुए थे। अडानी समूह की यह कंपनी ‘Fortune’ ब्रांड नाम से खाने के तेल बेचती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *