March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सोनिया के घर समेत अपने दफ्तर का किराया नहीं भर पा रही कांग्रेस, बीजेपी बोली- घोटाले बंद होने से ये हाल

नई दिल्ली। साल 2014 से केंद्र की सत्ता गंवाकर विपक्ष में बैठने वाली कांग्रेस बहुत मुश्किल दिनों से गुजर रही है। हालत ये है कि उसने सोनिया गांधी के आवास और अपने दफ्तर समेत तीन जगहों का किराया तक नहीं भरा है। ये खुलासा एक आरटीआई से हुआ।

आरटीआई से पता चला कि कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के सरकारी आवास के एवज में सितंबर 2020 से प्रतिमाह 4610 रुपया बतौर किराया नहीं दिया गया है। इसी तरह 26 अकबर रोड का हर महीने का किराया 1269902 दिसंबर 2012 से ही बकाया है। चाणक्यपुरी के एक सरकारी आवास का किराया भी अगस्त 2013 से सरकार के पास जमा नहीं कराया गया है। इस आवास का किराया हर महीने 507911 रुपए है।

इस पर दिल्ली बीजेपी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस की दयनीय हालत देखते हुए उन्होंने सोनिया गांधी के खाते में 10 रुपए अपनी तरफ से जमा कराए हैं। तेजिंदर ने तंज कसते हुए ये भी लिखा है कि चुनाव हारने के बाद सोनिया गांधी जी किराया नहीं दे पा रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अब वो घोटाले नहीं कर पा रही हैं। मैं #SoniaGandhiReliefFund का कैंपेन लॉन्च कर रहा हूं। सभी से अनुरोध है कि उनकी (सोनिया) मदद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *