March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पंजाब के सीएम चन्नी ऐसा क्या बोल गए जो अब हो रही यूपी से बिहार तक फजीहत

नई दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। अब इसमें यूपी, बिहार और दिल्ली के लोगों की भी एंट्री हो गई है। दरअसल मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए यूपी, बिहार और दिल्ली के लोगों पर विवादित बयान दे दिया। सीएम चन्नी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के ‘भैया’ को राज्य में प्रवेश नहीं करने देने की बात कही थी। सीएम के बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को तालिया बजाते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि यूपी और बिहार के लोगों के संदर्भ में ‘भैया’ को आमतौर पर आपत्तिजनक माना जाता है। जिसके बाद कई दलों के नेताओं ने चन्नी के बयान को शर्मनाक बताते हुए उनसे मांगी मांगने की मांग की है। सोशल मीडिया पर चन्नी का विवादित बयान तेजी से वारयल हो रहा है।

केजरीवाल ने बयान को बताया शर्मनाक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चन्नी के बयान पर पलटवार किया। केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री की टिप्पणी को ‘बेहद शर्मनाक’ करार दिया। केजरीवाल ने कहा, ‘हम किसी भी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के खिलाफ की गई गलत टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं।’

बीजेपी का प्रियंका गांधी पर निशाना

चन्नी के बयान पर बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने ट्विटर पर चन्नी का वीडियो शेयर कर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। सूर्या ने लिखा, ‘प्रियंका गांधी यूपी में आ कर खुद को यूपी की बेटी बताती हैं और पंजाब में यूपी-बिहार के लोगों के अपमान पर ताली बजाती हैं, ये ही इनका दोहरा चरित्र है और चेहरा भी।’

चन्नी ने भगवंत मान को बताया शराबी

यूपी-बिहार पर दिए बयान के बाद मुख्यमंत्री ने ‘आप’ के सीएम कैंडिडट भगवंत मान पर भी जमकर निशाना साधा। चुनावी रैली के दौरान चन्नी ने भगवंत मान को शराबी और अनपढ़ बता डाला। चन्नी ने कहा, ‘ऐसे शराबी लोगों के हाथों में राज्य की बागडोर कैसे दे सकते हैं।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.