March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

माइनस 8 डिग्री के तापमान में विद्युत जामवाल ने किया ऐसा खतरनाक स्टंट

नई दिल्ली। कमांडो एक्टर विद्युत जामवाल फिल्म इंडस्ट्री में स्टंट और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में उनका एक्शन ही फैंस को थियेटर तक खींच कर लाता है। विद्युत को फिल्म इंडस्ट्री में नए युग का एक्शन हीरो भी कहा जाता है। अपनी अदाकारी के बल पर ही एक्टर ने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं। एक्टर फिल्मी पर्दे के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अब विद्युत के नए पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया है। एक्टर ने एक ऐसा वीडियो डाला है जिसे देखकर आप अपने दांतों तले उंगुली दबा लेंगे।

-8 तापमान में बर्फ से जमी झील में लगाए गोते

विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो एक बर्फ से जमी झील में डुबकी लगा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले तो एक्टर ने एक मोटी जैकेट पहनी है। जिसके बाद वो धीरे-धीरे अपने कपड़े उतारते हैं और एकदम से बर्फ से जमी झील मे गोता लगा देते हैं। वीडियो में एक्टर कहते हैं कि ‘एक दिन पहले बर्फबारी हुई थी, लेकिन मैं आज यहां आया हूं। वीडियो को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- अपनी बाधाओं को तोड़ों। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चारों तरफ बर्फ ही बर्फ है।

फैंस को हुई एक्टर की चिंता

वीडियो में विद्युत कहते हैं कि ‘एक दिन पहले बर्फबारी हुई थी, लेकिन मैं आज यहां आया हूं। यहां का तापमान -8 डिग्री है। वहीं फैंस वीडियो की खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस एक्टर की दिलेरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फीमेल यूजर ने प्यार जताते हुए कमेंट कर लिखा कि प्लीज सर बाहर आ जाओ, नहीं तो बीमार हो जाओगे।वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने कमेंट कर लिखा-‘जैक फ्रॉम द टाइटैनिक’। बता दें कि विद्युत जामवाल और अदा शर्मा ने फिल्म कमांडो में साथ काम किया है। इसके तीन पार्ट सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *