March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ऐश्वर्या राय की मच अवेटेड फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन-1’ का पोस्टर रिलीज

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय बच्चन  स्टारर फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन-1’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज द्वारा निर्मित इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने काल्की कृष्णामुर्थी द्वारा लिखे गए तमिल उपन्यास ‘पोन्नियिन सेलवन’ पर आधारित मेगाबजट फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। पोन्नियिन सेलवन 10वीं सदी के पीरियड ड्रामा पर आधारित है। पोस्टर में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय राजसी लुक में नजर आ रही हैं। फिल्म के बाकी लीड एक्टर्स विक्रम, जयम रवि, कार्ती और शोभिता धुलिपाला का भी लुक सामने आया है। फिल्म के पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी है।

‘पोन्नियन सेलवन-1’ को दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के पहले पार्ट का पोस्टर रिलीज हो चुका है। 30 सितंबर को फिल्म का पहला पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज होगा। ‘पोन्नियिन सेलवन’ का म्यूजिक ए आर रहमान ने कंपोज किया है। पिछले साल मेकर्स ने फिल्म के अनाउंसमेंट पोस्टर शेयर किए थे। अब फिल्म के फर्स्टलुक को देखने के बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये फिल्म 10वीं शताब्दी में चोल साम्राज्य के उथल-पुथल भरे समय पर आधारित है, जब शासक के परिवार में उत्तराधिकारी के लिए हिंसक दरार पैदा कर दी थी। फिल्म को हिंदी भाषा के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा।

‘पीएस-1’ के जरिए ऐश्वर्या राय बच्चन चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। साल 2018 में उनकी फिल्म फन्ने खां रिलीज हुई थी। ऐश्वर्या पिछले कुछ सालों में अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चूजी हो गयी हैं और चुनिंदा फिल्मों में ही काम कर रही हैं। फन्ने खां से पहले एक्ट्रेस 2016 में आई फिल्म ‘सरबजीत’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आयी थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *