March 11, 2026

Hind foucs news

hindi new update

होली पर Maruti का फेस्टिव धमाका, WagonR, Alto पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में एक से बढ़कर एक कार ऑफर्स निकाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) मार्च में ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। होली पर कंपनी मारुति सुजुकी वैगनआर से लेकर ऑल्टो तक अपनी गाड़ियों पर अलग-अलग डिस्काउंट और डील ऑफर कर रही है। यह छूट कंपनी के Arena डीलरशिप पर मिलने वाले मॉडल्स पर दी जाएगी। इसके अलावा इसमें कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट और एक्सचेंज ऑफर शामिल है। कंपनी करंट मॉडल को खरीदने पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ग्राहक 31 मार्च 2022 तक इस छूट का फायदा उठा सकते हैं। तो आप भी जान लीजिए कंपनी किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट दे रही है।

Maruti Suzuki WagonR (41 हजार तक छूट)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी WagonR के पुराने 1.2 लीटर वेरिएंट पर 41,000 तक की छूट दे रही है। इसके अलावा 1.0-लीटर वेरिएंट पर 31,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Maruti Suzuki Alto (31 हजार तक छूट)

मारुति सुजुकी ऑल्टो पर भी भारी छूट मिल रही है। 796cc इंजन और 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स साथ आने वाली ऑल्टो पेट्रोल के साथ सीएनजी ऑप्शन में भी मिलती है। मारुति Alto कार पर 31,000 रुपए तक की छूट मिलेगी। वहीं बेस वेरियंट पर सिर्फ 11,000 की छूट उपलब्ध है।

Maruti Suzuki Swift (27 हजार तक छूट)

कंपनी ने स्विफ्ट डिजायर को भी डिस्काउंट की लिस्ट में शामिल किया है। बता दें कि, डिजायर के मैनुअल वेरिएंट पर 27,000 रुपये तक छूट मिल रही हैं। वहीं एएमटी वेरिएंट पर 17,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Celerio पर भी भारी छूट 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कंपनी मारुति एएमटी वेरिएंट पर 17,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसी के साथ, Celerio के सभी वेरिएंट पर भी ग्राहकों को 26 हजार रुपये तक का फायदा पहुंच रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *