March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Delhi: दिल्ली के गोकलपुरी की झुग्गियों लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में झुग्गियों में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारी ने शनिवार सुबह इसकी जानकारी दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बाताया कि, ‘उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी गांव के पिलर नंबर-12 के पास रात 1 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दमकल की 13 गाड़ियों को आग बूझाने के लिए रवाना किया गया।’

दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, ‘झोपड़ियों से 7 जले हुए शव बरामद किए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि आग 60 से अधिक झोपड़ियों में फैल गई थी, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘सुबह-सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *