March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

BJP की चुनावी जीत से बौखलाई ममता बनर्जी का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा, बोलीं- कांग्रेस के भरोसे…

नई दिल्ली। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 5 राज्यों में से 4 राज्यों में बीजेपी ने जीत का विजयी पताका लहराया है। इन चुनाव परिणामों से ये बात तो साफ हो चुकी है कि बीजेपी आज भी जनता की पहली पसंद है। हालांकि चुनाव में भाजपा को मिली जीत विपक्षी दलों को पच नहीं पा रही। यही कारण भी है कि लगातार इसपर सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्ष जहां एक ओर चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो कि 2024 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का दम भर रहे हैं। इन्हीं दलों में से एक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी हैं जिन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। भाजपा पर निशाना साधने के साथ ही अब ममता बनर्जी ने कांग्रेस को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिससे पार्टी  को झटका लग सकता है।

आक्रामक मत बनें, सकारात्मक रहें- ममता

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के जारी होने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘जो राजनीतिक दल भाजपा से लड़ना चाहते हैं, उन्हें एक साथ आना चाहिए। कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो रही है। हम कांग्रेस पर निर्भर नहीं रह सकते।’ ममता बनर्जी ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी चाहे तो हम सभी (2024 के आम चुनाव) मिलकर एक साथ चुनाव में लड़ सकते हैं। अभी आक्रामक मत बनें, सकारात्मक रहें। ये जीत (चार राज्यों में विधानसभा चुनाव) एक तरह से बीजेपी के लिए बड़ी क्षति साबित होगी। उनका ये कहना अव्यावहारिक है कि 2022 के चुनाव परिणाम 2024 के चुनावों के भाग्य का निर्णय लेंगे।

एक चैनल से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि ‘ये एक लोकप्रिय जनादेश नहीं है, यह एक मशीनरी जनादेश है। यही कारण है कि उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके और तानाशाही के माध्यम से कुछ राज्यों को जीत दर्ज की है। वो लोग ये सोचकर जश्न मना रहे होंगे कि वो 2024 में भी जीत हासिल करेंगे!, लेकिन यह इतना आसान नहीं होने वाला है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *